कांग्रेसी MLA के भतीजे ने घर के बाहर निकली महिला का रेप कर डाला: FIR

सागर। देवरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के भतीजे नीरज यादव पर आरोप है कि उसने घर के बाहर निकली एक महिला को खींच लिया और रेप कर डाला। घटना महाराजपुर थाने के रसेना गांव की है। पीड़िता विवाहित महिला है। घटना उस समय हुई जब उसका पति नवदुर्गा की झांकियों में काम करने गया था। आरोप है कि विधायक का भतीजा इलाके में फिल्मी स्टाइल में रंगदारी किया करता है। 

पीड़िता की माने तो आरोपी नीरज यादव ने महिला की अस्मत पर उस वक़्त हाथ डाला जब उसका पति मां के पंडाल में दर्शन करने गया था और महिला घर में अकेली थी। महिला जैसे ही घर के बहार बाथरूम करने आई तभी नीरज ने उसका हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती कर डाली। नीरज यादव का गांव में रसूख है, वो देवरी विधानसभा कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का भतीजा है। पीड़िता ने इस घटना के बाद अपने पति के साथ महाराजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

वहीं इस मामले देवरी विधायक ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि उनके किसी भी परिजन का इस मामले से लेना देना नहीं है। उनके परिजन पर आरोप उन्हें बदनाम करने का राजनैतिक षड्यंत्र है। सागर पुलिस अधीक्षक कहना है कि मामला सम्बंधित थाने द्वारा दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !