अब शराब के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य

Updesh Awasthee
तेलंगाना। बैंक अकाउंट, पेन कार्ड और मोबाइल को आधार नंबर से लिंक करने के बाद अब एक नया नियम लागू हुआ है। अब किसी भी पब में शराब खरीदना हो तो इसके लिए भी अब आधार कार्ड चाहिए। बढ़ते अपराध को देखते हुए तेलंगाना के एक्साइज डिपार्टमेंट ने यह नियम बनाया है। इसके मुताबिक अगर आपको कहीं से शराब खरीदना है तो आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है।

एक्साइज डिपार्टमेंट ने सभी पब मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ग्राहकों से आधार कार्ड मांगें। 21 साल से कम उम्र के ग्राहक को पब में घुसने की इजाजत न दें। इस नियम को बनाने के पीछे कारण यही है कि पब में ड्रग्स और अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ बेचे जाने के मामले सामने आ रहे थे। हाल ही में एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पब मालिकों को यह भी निर्देश मिले हैं कि पब में आने वाले लोगों की जानकारी एक रजिस्टर में नोट करें।

एक्साइज सुपरिंटेंडेंट और एसआईटी के प्रमुख एस श्रीनिवास राव ने बताया कि लाइसेंस मानदंड में पहले ही निर्धारित हो चुका है कि पब में आने वाले लोगों से आईडेंटिटी प्रूफ मांगे जाए। उनके मुताबिक 'ये कोई नया नियम नहीं है बल्कि मौजूदा नियम को ही लागू कर रहे हैं।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!