500 के नोट से गांधीजी गायब

Updesh Awasthee
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पांच सौ रुपये के नोट में महात्मा गांधी के चित्र के गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पांच सौ रुपये के नोट को जैसे ही ढाबा मालिक ने देखा तो उसमें से गांधी का चित्र गायब था, जिसे देखकर ग्राहक भी हक्काबक्का रह गया।  हालांकि, ग्राहक ने संबंधित बैंक में जाकर इसकी शिकायत की है लेकिन बैंक की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। 

गौरतलब है कि इस तरह बाजार में बिना महात्मा गांधी के चित्र के पांच सौ रुपये के नोट के पहुंचने से लोगों को नुकसान हो रहा है। हमीरपुर बाजार में भी कुछ रोज पहले एक ग्राहक ने रात के समय इस तरह का एक नोट दुकानदार को थमा दिया जिससे अब ग्राहक भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। इस तरह नोट में त्रुटि होने पर उसकी जिम्मेदारी किसी के भी न लेने पर लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस बारे में आरबीआई को संज्ञान लेना चाहिए।

ढाबा के मालिक प्रेम ने बताया कि ढाबे में देर शाम को एक व्यक्ति ने खाने के बाद पांच सौ रुपये का नोट थमा दिया लेकिन बाद में देखा तो नोट में से गांधी जी का चित्र गायब था जिस पर बैंक में भी पता करने पर जवाब नहीं मिल पाया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!