सिपाही से लिपलॉक करती थी महिला पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

Updesh Awasthee
इंदौर। शहर में पदस्थ एक महिला पुलिस अधिकारी के अपने ही अधीनस्थ सिपाही से अंतरंग संबंधों का वीडियो वायरल हो गया। महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत डीजीपी से कर दी एवं बताया कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। साइबर पुलिस ने इस मामले में इंदौर के 2 एवं भोपाल के 1 सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला पुलिस अधिकारी जिस सिपाही से गुपचुप संबंध बनाती थी, वो शादीशुदा था और इस रिश्ते का खुलासा सिपाही की पत्नी ने ही किया था। 

पत्रकार श्री मुकेश मंगल की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी के अनुसार महिला सूबेदार दो महीने पहले तक इंदौर में पदस्थ थी। उसकी ट्रैफिक थाने में पदस्थ एक सिपाही से दोस्ती थी। सिपाही की पत्नी की शिकायत पर सूबेदार का भौंरी (पीटीसी) में तबादला हो गया। भोपाल में पदस्थ एक सिपाही कॉल कर सूबेदार को मिलने बुला रहा था। विरोध करने पर सिपाही ने उसका और ट्रैफिक सिपाही का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ल से की।

उन्होंने राज्य साइबर सेल को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर एक सिपाही को भोपाल से पकड़ लिया। उसने बताया कि वीडियो इंदौर पुलिस लाइन में पदस्थ दो सिपाहियों के मार्फत आया है। गुरुवार को टीम इंदौर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

सूबेदार के फ्लैट में सिपाही की रेकी कराती थी पत्नी
सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक में पदस्थ सिपाही संदीप की सूबेदार से गहरी दोस्ती थी। वह डीआरपी लाइन स्थित उसके फ्लैट में आता-जाता था। संदीप की पत्नी को इसकी भनक लग गई। उसने सिपाही प्रेम से उसकी रेकी कराना शुरू कर दी। महिला ने गृह मंत्री व डीजीपी से भी शिकायत की। इस पर एडीजी (प्रशासन) अनुराधा शंकर ने सूबेदार का तबादला कर दिया। बताया जाता है कि इसी दौरान सूबेदार का जोन में ड्यूटी पर आना हुआ और वीडियो वायरल हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!