डॉक्टर ने इलाज कराने आई विवाहिता न्यूड किया, फिर रेप कर डाला: FIR

Updesh Awasthee
मुंबई। निर्मीती फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के डॉ प्रतीक ताम्बे के खिलाफ 21 वर्षीय विवाहिता से रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि डॉ प्रतीक ताम्बे ने इलाज के बहाने महिला को न्यूड किया और उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ लिक्विड डाला फिर विवाहिता के साथ रेप किया। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया है कि डॉ प्रतीक ताम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हे 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में अपराध प्रमाणित पाया गया तब पुलिस मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। 

मामला, मुंबई के ठाणे का है। पुलिस ने 21 साल की महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में IVR (बांझपन) स्पेशलिस्ट डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला इलाज के लिए क्लिनिक में गयी थी। गिरफ्तार डॉक्टर को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत रखा गया है।  पुलिस के अनुसार, पीड़िता की दो साल पहले शादी हुई थी, वो एक हाउस वाइफ है और नौकरी की तलाश कर रही है। पीड़िता गुरुवार को फर्टिलिटी जांच के लिए डॉ प्रतीक ताम्बे के क्लिनिक 'निर्मीती फर्टिलिटी एंड आईवीएफ', नौपाड़ा में गई थी। जहां उसके साथ डॉक्टर ने बलात्कार किया।

गंभीर नतीजे भुगतने की दी थी धमकी
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जांच के बहाने डॉक्टर ने पहले उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ लिक्विड डाल दिया। फिर, डॉक्टर ने अपने कपड़े उतारे और उसके साथ बलात्कार किया। जब महिला ने चीखने की कोशिश की तो उसने अपना हाथ उसके मुंह पर रख दिया और उसे धमकी दी कि, अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच के यूनिट 1 के उप-निरीक्षक आर डी शिंदे ने कहा कि पुलिस ने आरोपी, तांबे को गुरुवार रात को ही गिरफ्तार कर ठाणे सेशन कोर्ट में पेश किया गया।  कोर्ट ने उसे 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। sorce

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!