गुजरात में मोदी के बाद रुपाणी सबसे लोकप्रिय नेता, BJP को 152 सीटें, कांग्रेस को 26: सर्वे

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस देश भर में इंतजार कर रही है कि जनता भाजपा राज से त्रस्त होगी और एक बार फिर मजबूरी में कांग्रेस को वोट देगी परंतु ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। लोग भाजपा से नाराज तो हैं परंतु इतना नहीं कि कांग्रेस को वोट दे दें। एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस का सर्वे तो यही बता रहा है। इसके अनुसार गुजरात में यदि आज वोट पड़े तो राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 144 से 152 और कांग्रेस को 26 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य को तीन से सात सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे के मुताबिक राज्य में विजय रुपाणी सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। जनता उन्हें फिर से बतौर सीएम देखना चाहती है। 24 फीसदी लोगों ने रुपाणी को सीएम के तौर पर पहली पसंद बताया है। अचरज तो ये है कि सर्वे में 7 फीसदी लोगों ने मोदी को फिर से सीएम के तौर पर देखना चाहा है। आनंदी पटेल को 5 फीसदी और कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को महज दो फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। 

ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 144 से 152 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 26 से 32 सीटें मिल सकती है। अन्य को तीन से सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में लोगों ने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। 13 फीसदी लोगों ने कहा कि महंगाई चुनाव में मुद्दा होगा। बेरोजगारी को 10 फीसदी, गरीबी को नौ फीसदी और विकास को सात फीसदी लोगों ने चुनाव के विषय के रूप में देखते हैं। 

लोगों से जब नोटबंदी पर पूछा गया, तो 55 फीसदी लोगों ने इसे अच्छा फैसला बताया। 19 फीसदी लोगों ने इसे खराब निर्णय बताया, जबकि 22 फीसदी लोगों ने बस ठीक की कैटगरी में रखा। राज्य सरकार के कामकाज से 37 फीसदी जनता ने पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की है। 32 फीसदी संतुष्ट नजर आए। 14 फीसदी लोग असंतुष्ट दिखे, जबकि 13 फीसदी लोगों ने पूरी तरह से असंतोष जाहिर किया। सर्वे 9 अगस्त से 16 अगस्त के बीच किया गया। 50 विधानसभा क्षेत्र में 4090 लोगों की राय शामिल की गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!