जो सरकार हरियाणा की हिंसा नहीं रोक पाई वो डोकलाम विवाद क्या सुलझाएगी: चीन

नई दिल्‍ली। नेपाल पर दवाब बनाकर भारत के 1000 गावों को बाढ़ के जरिए बर्बाद करने वाले चीन ने अब डेरा बाबा गुरमीत सिंह मामले में भी टांग अड़ा दी है। चीन का कहना है कि जो नरेंद्र मोदी सरकार हरियाणा की हिंसा को नहीं रोक पा रही वो डोकलाम जैसे गंभीर मामले क्या संभाल पाएगी। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इस मामले में लेख छापकर भारत सरकार को बिफल करार देते हुए मजाक उड़ाया है। 

उसने भारत पर तंज कसते हुए कहा है कि वह पहले अपने आंतरिक मामले सुलझा ले। चीन का इशारा दुष्‍कर्म मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा समेत कई राज्‍यों में हुई हिंसा की ओर है। ग्‍लोबल टाइम्‍स में छपे लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत पहले अपने आंतरिक मामलों को सुलझाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि कि इस घटना ने भारत के राजनीतिक हालात को उजागर कर दिया है। लेख में स्‍पष्‍ट रूप से कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की लोकप्रियता और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने लाकर रख दिया है।

लेख के जरिए चीन एक बार फिर अपना पुराना राग भी अलापा है। इसमें भारतीय जवानों को वापस बुलाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि डोकलाम को लेकर पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब चीन ने भारतीय जवानों पर सिक्किम सीमा पार करने और डोकलाम में चल रहे एक सड़क निर्माण के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस विवाद को दो महीने से ज्‍यादा समय हो गए और चीन लगातार भारत से अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है। ग्‍लोबल टाइम्‍स के लेख में कहा गया है, हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !