राजधानी के होटल में अधिकारी की रंगरलियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों ग्वालियर संभाग के अफसरों के विवादित बयान और अवैध यौन संबंध सुर्खियों में हैं। ताजा मामला राजधानी के एक होटल से आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक अधिकारी ने रंगरलियां मनाई। जिस समय अधिकारी अन्य महिला के साथ यौन सुख भोग रहा था, वो आॅनड्यूटी था। एक मीटिंग के लिए राजधानी आया हुआ था। यह मामला एक वरिष्ठ अधिकारी की जानकारी में आ गया है। वो निजी स्तर पर इसकी जांच करा रहे हैं। 

मामला तपते सूरज वाले महीने के लास्ट वीक का है। एक अधिकारी सरकारी मीटिंग के लिए राजधानी आया हुआ था। उसके पास एक लक्झरी कार थी। जो न्यू मार्केट की पेड पार्किंग में खड़ी रही। शायद सरकारी काम काज के लिए भाड़े पर ली गई थी। अधिकारी ने न्यूमार्केट स्थित एक होटल में रूम बुक किया। यहां वो 3 दिन रुका। इस दौरान एक युवती उससे मिलने आई। होटल में वह युवती अधिकारी के कमरे में करीब 2 घंटे तक रही। इस दौरान कमरा बंद था और रूम सर्विस भी नहीं ली गई। 

दरअसल, इस मामले की जांच खुफिया स्तर पर कराई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राजधानी के होटल में जो कुछ हुआ। वो केवल एक यौन रिश्ता था या किसी सरकारी काम के बदले में ली गई रिश्वत या फिर कहीं यह यौन शोषण का मामला तो नहीं था। जांच का बिन्दु यह भी है कि कहीं किसी प्रकार का प्रलोभन देकर तो यह यौन संबंध नहीं बनाया गया। यदि इस मामले में संदेह के बिन्दुओं की पुष्टि हो गई तो एक बड़ा खुलासा संभव है। देखते हैं, अब क्या नई कहानी सामने आती है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!