
मिशन 2018 के लिए कांग्रेस ने दावा किया भाजपा सरकार अब दोबारा नहीं आएगी, सम्मेलन में पूर्व मंत्री कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादिय सिंधिया, सुरेश पचौरी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर सहित हजारो संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
सिंधिया ने खोला कमलनाथ के लिए दरवाजा

किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लेंगे
किसान और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विवेक तन्खा बोले कि शिवराज सरकार ने किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जायेंगे। प्रदेश में कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है अस्पताल में डॉ नही है स्कूलों भी लगभग बन्द रहते है। सभी कांग्रेस नेताओ ने विवेक तन्खा के भाषण के बाद एकता का संदेश दिया सभी दिग्गजो ने खड़ो होकर एक दूसरे का हाथ उठाया जिसके बाद कार्यकर्तओं ने जमकर नारेबाजी की।
हेलीकॉप्टर से हर हफ्ते अपने खेत देखते जाते हैं शिवराज
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा किसान है हेलीकॉप्टर से अपनी खेती देखने हर हफ्ते विदिशा जाता हैं। व्यापम घोटाला में शिवराज सरकार युवाओं की एक पीढ़ी खा गए, उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने पर 5 हॉर्स पवार विजली माफ करेगी और एक बत्ती कनेक्शन मुफ्त देगी।
किसानों पर गोलियां चल रही थीं, मोदी हीरोइन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि मोदी और शिवराज ने प्रदेश के किसानों की उपेक्षा कर रहे है। जिस दिन मन्दसौर में 6 किसान शहीद हुए उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी में फ़िल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। महासचिव मोहन प्रकाश वोले की किसानों की कर्ज माफी करना कोई खैरात नहीं उनका हक है, उन्होंने कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान उन्होंने मांग की है किसानों की फसल की कीमत चेक से नहीं नगद भुगतान करने के लिए कहा।
शिवराज के घोटालों के घड़े फोड़े गए
