MUMBAI: बिग बी ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में अनजान आकाशगंगा के एक बहुत बड़े समूह Supercluster की पहचान किये जाने की प्रशंसा करते हुये कहा कि ज्ञान की देवी के नाम पर इससे सरस्वती कहा जाना बिल्कुल उपयुक्त है। अमिताभ बच्चन को भारत को विकासशील देशों की श्रेणी Third world country में रखे जाने से तकलीफ महसूस होती है। उन्हें उम्मीद है कि भारत जल्द ही एक विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाएगा।
सदी के महा नायक बच्चनजी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक आकाशगंगा की खोज की, जो उन्हें लगता है कि हमारे सूर्य से अरबों गुना बड़े आकार की है। यह अविश्वसनीय है और इसलिए इसे इसके अनुकूल नाम सरस्वती, ज्ञान की देवी, दिया गया है।
उन्होंने कहा, भारत विकासशील देश तीसरी दुनिया का देश इस तरह से बुलाना तकलीफदेह है। विश्वास और प्रार्थना है कि आगे आने वाले समय में यह विकासशील नहीं बल्कि विकसित हो जाएंगे और दुनिया में तीसरे से पहले पर आ जायेगा।