BJP विधायक को जलील कर रहे हैं कलेक्टर

भोपाल। मप्र में भाजपा विधायकों और कलेक्टरों के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। कहा जाता है कि सीएम हाउस से कनेक्ट कलेक्टर लोकल नेताओं को तवज्जो नहीं देते। फिलहाल मामला बड़वानी से आ रहा है। यहां कलेक्टर तेजस्वी नायक पर आरोप है कि वो भाजपा के दलित विधायक दीवान सिंह को ना केवल इग्नोर कर रहे हैं बल्कि जलील भी कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने कलेक्टर से 100 से ज्यादा पत्र लिखे। कलेक्टर ने किसी एक का भी जवाब नहीं दिया। 

बड़वानी जिले के कलेक्टर तेजस्वी नायक एवं पानसेमल के विधायक दीवान सिंह विट्ठल पटेल के बीच तनाव बढ़ गया है। विधायक ने सरकार से जानना चाहा है कि कलेक्टर को लिखे गये पत्रों पर क्या कार्रवाई की गई है। कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों की धज्जियां क्यों उड़ा रहे हैं। दीवान सिंह अनुसूचित जनजाति के पानसेमल के विधायक हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर मनमानी कर रहे हैं। आदिवासियों के विकास से संबंधित तथा गंदी बस्ती उन्मूलन को लेकर कलेक्टर का सहयोग नहीं मिल रहा है। 

विधायक ने बताया कि कलेक्टर को 100 से अधिक पत्र लिखे हैं, लेकिन उन्होंने एक भी पत्र का उत्तर नहीं दिया है। यह तो एक जनप्रतिनिधि की अवमानना है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य तो इस बात पर है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री भी कई बार कह चुके हैं कि विधायकों की बात सुनी जाए। जो कलेक्टर विधायकों को इग्नोर करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सामान्य प्रशासन विभाग सभी कलेक्टरों को निर्देश भी जारी कर चुका है। बावजूद बड़वानी कलेक्टर, अपनी मनमानी कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!