BJP नगरीय निकाय चुनाव के लिए अजजा मोर्चा ने चुनाव प्रभारी घोषित किए

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने अनुसूचित क्षेत्र में हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए निकाय चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए है। निकाय चुनाव प्रभारी 8 अगस्त तक अपने प्रभार के क्षेत्र में रहेंगे और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन जनमानस तैयार करेंगे।

उन्होंने बताया कि नगरपरिषद छनेरा (खण्डवा) दशरथ कलसे, नगरपरिषद सैलाना (रतलाम) मोतीलाल निनामा, नगरपालिका परिषद सारगी बैतूल श्री रामजीलाल उइके, नगरपरिषद आठनेर श्री राम भलावी, नगर परिषद चिचोली सुनील भलावी, नगर पालिका परिषद झाबुआ मेगजिया कटारा, नगर परिषद रानापुर शैलेन्द्र सोलंकी, नगर परिषद थांदला छग्गन वसुनिया, नगर परिषद पेटलावद कालूसिंह निनामा, नगर परिषद भाभरा अलीराजपुर माधवसिंह डाबर, नगरपरिषद जोबट जोगडा भाई, नगरपालिका परिषद वधु पचाया, नगर परिषद भीकनगांव खरगौन धन्नालाल भील, नगर परिषद महेश्वर जमुना सिंह सोलंकी, नगर परिषद मंडलेश्वर बापूसिंह परिहार, नगरपालिका परिषद नेपानगर बुरहानपुर रतिलाल चिलात्रे को चुनाव प्रभारी बनाया है।

श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने बताया कि नगरपालिका परिषद जुन्नारदेव छिंदवाडा कमलेश उइके, नगरपालिका परिषद दमुआ दुर्गेश उइके, नगर परिषद हर्रई उत्तम ठाकुर, नगरपालिका परिषद पांर्ढुना मोरेश्वर मर्सकोले, नगरपालिका सौंसर जितेन्द्र शाह, नगरपरिषद मोहगांव गुरूप्रसाद धुर्वे, नगरपरिषद लखनादौन सिवनी शशि ठाकुर, मितेन्द्र मरकाम, नगरपालिका परिषद मंडला सम्पतिया उइके, नगरपरिषद निवास रामप्यारे कुलस्ते, नगरपरिषद बम्हनीबंजर आशाराम भारतीया, नगरपरिषद बिछिया पंडित सिंह धुर्वे, नगरपालिका परिषद नैनपुर बखतसिंह बाटिया, नगरपरिषद डिंडौरी जयसिंह मरावी, नगर परिषद शहपुरा दूलिचंद उरैती, नगरपरिषद बैहर बालाघाट भगतसिंह नेताम, नगरपरिषद जयसिंह नगर शहडोल सुदामा सिंह, नगरपालिका परिषद शहडोल प्रमिला सिंह, छोटेलाल कोल, नगर परिषद बुढार बलि सिंह, नगरपालिका परिषद कोतमा रामदास पुरी, नगरपालिका परिषद बिजुरी अनूपपुर नर्मदा सिंह और नगरपालिका परिषद पाली उमरिया शिवनारायण सिंह, ब्रजलाल कोल को निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !