भाजपा भोपाल के 19 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष व मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने अपने निवास पर आयोजित बैठक में भोपाल जिले के 19 नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। सुरेन्द्रनाथ सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्षों का सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम से लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव, महापौर चुनाव में जनप्रतिनिधि बनकर भोपाल का विकास कार्य किया। आप सभी से उम्मीद है कि पार्टी के कार्य के विस्तार में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन के कामों में अभी से लग जाएं, क्योंकि 2018 विधानसभा के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। हम सभी को एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को मुख्यमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर भोपाल के आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी को मंडलवार प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें गांधी नगर मंडल के प्रभारी कुलदीप खरे, संत हिरदाराम नगर मंडल श्री राम बंसल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल श्री रविंद्र यति, अग्रसेन मंडल मनोज राठौर, राकेश कुकरेजा, शाहजहानाबाद मंडल श्री विष्णु राठौर, बस स्टैंड मंडल श्री पंकज चोकसे, अयोध्या नगर मंडल श्री हरिशंकर मिश्रा, इंद्रपुरी मंडल संजय वर्मा, साकेत मंडल श्री केवल मिश्रा, अवधपुरी मंडल श्री गणेश नागर, पंचशील नगर मंडल श्री शंकर मकोरिया, नेहरू नगर मंडल श्री आशुतोष तिवारी, श्री राकेश जैन, तात्या टोपे नगर मंडल श्री अनिल अग्रवाल, करोद मंडल श्री विजय सिंह, स्टेशन मंडल श्रीमती मालती राय, सुभाष मंडल श्री सूर्यकांत गुप्ता, अरेरा मंडल श्री सुरजीत सिंह चैहान, बरखेड़ी मंडल श्री दिनेश यादव, चैक मंडल श्री संजीव गुप्ता नियुक्त किए गए।

इस अवसर पर श्री सुरजीतसिंह चैहान, श्री बंसत गुप्ता, श्री अशोक सैनी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री विकास विरानी, श्री आर के बघेल, श्री केवल मिश्रा, श्री राम बंसल, श्री सुमित पचैरी, श्रीमती मालती राय, श्री सुधीर जाचक, श्री कुलदीप खरे, श्री महेश जोशी, श्री जगदीश यादव, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री संतोष मीणा, श्री हरदीप सिंह लब्बू, श्री नित्यानंद शर्मा सहित समस्त 19 मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक व पार्षद गण उपस्थित थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!