
आरोपी की 16 वर्षीय मूकबाधिर लड़की पर हमेशा नजर थी। आरोपी को पता था कि लड़की के पिता अंधे हैं और कोई काम नहीं करते हैं। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की को पैसे देने के बहाने गैरेज में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा। यह मामला तब सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई।
लड़की के गर्भवती होने के बाद लड़की के पिता ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया और डॉक्टर ने लड़की से इस बारे में पूछताछ कि गर्भवती कैसे हुई? तब अपनी मूक भाषा में लड़की ने सारी हकीकत बयां कर दी। लड़की के पिता इस बात से अनजान ही रहते अगर उसकी मूकबाधिर बेटी की गर्भवती होने की बात सामने नहीं आती, जैसे ही पिता को पता चला कि उसकी बेटी के साथ धोखे और लालच देकर बलात्कार किया गया है तो पिता ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने सहारूल इस्लाम अब्दुल वाहीद लस्कर ऊर्फ शाहरूख को गिरफ्तार किया है।