इन राशियों वाले लोग MANAGEMENT के मास्टर बनते हैं

Updesh Awasthee
आजकल MBA करके कोई भी मैनेजर बन जाता है परंतु वो सफल नहीं होता। क्योंकि मैनेजमेंट एक ऐसा गुण है जो पढ़ाकर सिखाया नहीं जा सकता। जिसमें यह गुण है, उसे निखारा जा सकता है। प्रबंधन की किताब के पहले पन्ने पर लिखा होता है कि प्रबंधक बनाए नहीं जा सकते, वो पैदा होते हैं। सूर्य और मंगल ग्रह प्रबंधन के प्रमुख कारक ग्रह होते है। सूर्य ग्रह मंडल का राजा तथा मंगल ग्रह सेनापति है। ये दोनो ग्रह से प्रभावित लोग तथा इनकी राशि वाले जातक प्रबंधन मे कुशल तथा सफल होते है।

मेष: सत्ता​ से जुड़े प्रबंधन पदों में सफलत होते हैं
इस राशि वाले जातक बहुत चपल तेज जल्दी क्रोधित और जल्दी शांत होने वाले होते है। सेना, पुलिस इंजीनियरिंग, शस्त्र अन्तरिक्ष खोज सम्बंधी क्षेत्र मे ऐसे लोग विशेष सफलता प्राप्त करते है। उपरोक्त संस्थानों मे ये लोग प्रबंधक, पुलिस प्रमुख, सेना प्रमुख के पद पर कार्य करते है। इस राशि पर सूर्य ग्रह उच्च तथा मंगल ग्रह स्वराशी के होते है। राज्य स्थान या लग्न मे सूर्य प्रमुख प्रशासक के पद पर ले जाता है। कलेक्टर मुख्यमंत्री जैसे पद पर ये लोग अच्छी भूमिका निभाते है। एक तरह से यह लग्न और राशि जातक को उत्कृष्ट प्रबंधक के पद पर पहुँचाती है।

सिंह: थोड़े पीछे रह जाते हैं
इस राशि का स्वामी सूर्य तथा भाग्य और सुख का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के स्वामी भी प्रशासक, प्रमुख तथा नेतृत्व से जुड़े कार्य मे सफल होते है लेकिन इस राशि के तीनो केन्द्र मे कोई ग्रह उच्च राशि का नही होता है जिस कारण ये लोग थोड़ा पीछे रह जाते है।

वृश्चिक: कम समय में बड़ी सफलताएं पाते हैं 
यह मंगल की दूसरी राशि कहलाती है। इसके राज्य स्थान मे सूर्य की राशि होती है। इसके सभी त्रिकोण मे उच्च राशि होती है। इस राशि मे गुरु ग्रह परमकारक होता है। जिस कारण ये व्यक्ति तेजी से सफलता की ऊँचाई पर पहुंच जाते है। सेना, पुलिस, कलेक्टर जैसे पदों मे ये लोग विशेष सफलता पाते हैं। एक तरह से प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र मे ये लोग ऊंचाई पर पहुंचते है।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!