BHOPAL: हाईस्पीड बस ने इंजीनियर को कुचल डाला, मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। परवलिया रोड पर सोमवार 12 जून 17 की सुबह एक हाईस्पीड यात्री बस ने 29 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक जैन पुत्र अरविंद कुमार जैन को कुचल डाला। एक्सीडेंट के समय अभिषेक अपने जॉब पर जा रहा था। वो अपनी पल्सर बाइक MP-04, MR-9018 पर सवार था। बस ने इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक से परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद उसके साथी कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस यात्री बस का पता नहीं लगा पाई थी। 10 जून को ही अभिषेक की सगाई हुई थी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक मूलतः सागर स्थित गोपालगंज का रहने वाला था। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में वह किराए के मकान में रहता था। परवलिया रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड इंजीनियरिंग में जॉब करता था। सोमवार सुबह 9.30 बजे के आस-पास वह कॉलेज जा रहा था उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस ने रौंदा
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अभिषेक अपनी बाइक लेकर कॉलेज की तरफ जा रहा था। उसी वक्त नरसिंहगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया। हादसा कॉलेज के 1 किमी पहले ही हुआ था।

पुलिस के खिलाफ चक्काजाम 
हादसे की सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने चक्काजाम करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि, यूं तो पुलिस पूरे शहर में वाहन चैकिंग अभियान चला रही है। लेकिन, उन्हें यही नहीं पता कि सुबह 9.30 परवलिया सड़क से कौन-कौन सी बस गुजरती है। पुलिस अपनी लापरवाही छिपाने के लिए एक्सीडेंट करने वाले वाहन को अज्ञात बता रही है।

दो पहले ही हुई थी सगाई
अभिषेक के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार 10 जून को ही अभिषेक की सगाई हुई थी। शनिवार को सागर में हुई सगाई के बाद वह रविवार देर शाम को ही भोपाल पहुंचा था और सोमवार को अपने समय पर कॉलेज जा रहा था। फिलहाल अभिषेक के शव को पीएम के लिए भेज उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!