पार्लर ने खूबसूरती बिगाड़ दी, उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना ठोक दिया

Updesh Awasthee
वाराणसी। वैसे तो लड़कियां और औरते खूबसूरती के लिए पार्लर का दरवाजा ही खटखटाती हैं लेकिन वाराणसी में पार्लर ने एक महिला की खूबसूरती को बिगाड़ कर ही रख दिया। हालांकि उनको इसका खामियाजा 55 हजार रुपये देकर चुकाना पड़ा है। यह खामियाजा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के आदेश पर भरना पड़ा।

पार्लर के खिलाफ सुनाया फैसला
मिली जानकारी के अनुसार, टैगोर टाउन निवासी सरोज सिंह ने उपभोक्ता फोरम के समक्ष दायर वाद में कहा था कि वह ब्यूटी ऐड गॉय पार्लर में अपने सिर के बालों को सुंदर बनवाने के लिए गई थी। इस दौरान 6000 रुपये जमा कराया गया। साथ ही मेडिकल ट्रीटमेंट के नाम पर केमिकल लगाया गया।

केमिकल लगाने के 15 मिनट बाद सिर में जलन होने लगी। बाल कई जगह से मुड़े और घुंघराले जैसे हो गए। साथ ही कई जगहों से जल गए थे। इस मामले में बीएचयू सहित दो डाक्टरों को दिखाया। डाक्टरों की रिपोर्ट में केमिकल के चलते बाल भेड़ की बाल की तरह हो गए। इसकी सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने सभी दस्तावेज देखे। इसके आधार पर फोरम ने क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश जारी किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!