अमेरिका में गुस्साए कर्मचारी ने किया नरसंहार, फिर खुद को भी गोली मार ली

Updesh Awasthee
सैन फ्रांसिस्को। यहां एक गुस्साए कर्मचारी ने बंदूक से फायरिंग कर डाली। उसने 3 लोगों की हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना अमेरिकी पार्सल कंपनी यूपीएस के वेयरहाउस में हुई। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। उधर, बुधवार को ही वर्जीनिया में बेसबॉल के प्रेक्टिस मैच के दौरान हुई फायरिंग में एक रिपब्लिकन सांसद समेत तीन लोग घायल हो गए थे। 

सैन फ्रांसिस्को के एक्टिंग पुलिस चीफ टोनी चैपलिन ने रिपोर्टर्स को बताया कि बंदूकधारी की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि हमलावर पार्सल डिलीवरी सर्विस की यूनिफॉर्म में था। हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं लगती है। यूपीएस के स्पोक्सपर्सन स्टीव गौट का कहना है कि एक नाराज इम्प्लॉई ने यह गोलीबारी की।

वर्जीनिया में गोलीबारी, सांसद समेत 5 जख्मी
उधर, अमेरिका में सांसदों के बीच होने वाले सालाना बेसबाल प्रैक्टिस मैच से पहले हुई गोलीबारी में एक टॉप रिपब्लिकन सांसद समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सस्पेक्ट को अरेस्ट किया गया है। रिपब्लिकन सांसद मो ब्रुक्स के मुताबिक, सीनियर कांग्रेस मेंबर स्टीव स्केलाइस कूल्हे पर गोली लगी है। ब्रूकस ने बताया कि हमलावर की ओर से 20 से 25 बार फायर किए गए। हॉस्पिटल में स्केलाइस से मिलने डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ पहुंचे।

FBI जुटी जांच में
डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले को लेकर व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, "ऑफिसर घटना की जांच कर रहे हैं। जांच की अगुआई एफबीआई कर रही है।"

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!