स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2017-18 के लिए अवकाश घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र शासन ने मध्यप्रदेश में संचालित स्कूलों के नए शिक्षा सत्र 2017-18 के लिए अवकाश घोषित कर दिए हैं। प्रमोद सिंह उपसचिव मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से 8 जून 2017 को जारी आदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाशों की घोषणा की गई है। जो निम्नानुसार है: 

विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 अप्रैल से 14 जून तक रहेगा जबकि शिक्षकों के लिए यह अवकाश 1 मई से 14 जून तक रहेगा। 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक दशहरा पर्व के लिए अवकाश स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार दीपावली के लिए 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। शीतकालीन अवकाश 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक रहेगा। 

इसके अलावा मौसम की तीव्रता की स्थिति में स्थानीय स्तर पर कलेक्टर अवकाश घोषित कर सकेंगे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों के लिए घोषित किए गए अवकाश भी स्कूलों में लागू रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के लिए आगामी सत्र काफी चुनौतीपूर्ण है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम काफी निराशाजनक थे। शिक्षा के क्षेत्र में इस साल काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!