15 जून को मिथुन संक्रांति: आपकी राशि भी होगी प्रभावित

Updesh Awasthee
15 जून से सूर्य भगवान मिथुन राशि मॆ प्रवेश करेंगे। इसे मिथुन संक्रांति कहते है। मिथुन राशि मॆ प्रवेश करते ही सूर्यदेव शनि की दृष्टि मॆ आ जायेंगे। मिथुन राशि मॆ मंगल महाराज पहले ही विद्यमान हैं। इस तरह सूर्य और मंगल एक साथ शनि की दृष्टि मॆ आ जायेंगे। आइये देखते है विश्वस्तर पर तथा सभी राशियों पर इसका प्रभाव। मिथुन राशि मॆ सूर्य और मंगल पीडित हो रहे है मिथुन राशि पूर्व दिशा की राशि है तथा संचार यात्रा आदि पर इसका विशेष प्रभाव है।

पूर्वोत्तर भारत मॆ संचार व्यवस्था खराब होगी। आंदोलन की शुरुआत भी हो सकती है। बंगाल तथा अन्य पूर्वोतर राज्यों के लिये 23 मई तक का समय ठीक नही। पूर्वोतर राष्ट्र चीन नेपाल,कोरिया तथा जापान मॆ भी उपरोक्त परिणाम देखने को मिलेंगे कोई बड़ी संचार व्यवस्था ध्वस्त होगी। किसी राज्यपाल, राष्ट्रप्रमुख, मुख्यमंत्री को अचानक हटाया जायेगा।पूर्वोत्तर राष्ट्रप्रमुखों के लिये अशुभ समय। 23 जून तक पूर्व दिशा की यात्रा टाले।

सभी राशियों के लिये
*मेष*-शासकीय कार्यों मॆ रुकावट का योग।नौकरी रोज़गार आदि मॆ समस्या आ सकती है।
*वृषभ*-आर्थिक कार्यों मॆ सामान्य रुकावट का योग।व्यापार वृद्धि का योग।
*मिथुन*महत्वपूर्ण समय मान सम्मान की वृद्धि का योग।भाग्य चक्र अच्छी सफलता देगा।
*कर्क*इस माह आपको सोचसमझकर कार्य करना होगा।यात्रा आदि टाले।अग्नि से सावधान रहें।क्रोध न करें।
*सिंह*-23 जून तक टकराव से दूर रहें इसके पश्चात विशेष लाभ होगा।व्यापार नौकरी भूमि आदि से लाभ का योग।
*कन्या*-अधिकार वृद्धि का योग।कर्मक्षेत्र मॆ मान सम्मान बडेगा।राज्य पक्ष से लाभ नौकरी व्यापार मॆ उन्नति का योग।
*तुला*-भाग्यवर्धक समय।यात्रा से विशेष मदद मिलने का योग।आर्थिक योग उत्तम।
*वृश्चिक*-अग्नि विधुत आदि से सावधानी बरतें।यात्रा आदि से दूर रहें तो अच्छा।व्यर्थ के विवादों मॆ न पढ़ें।
*धनु*-पारिवारिक विवादों मॆ गर्मी न दिखाये साझीदारो से बनाकर रखें।राज्यपक्ष से विरोध न रखें।
*मकर*-शुभ समय का लाभ उठायें।शत्रु पस्त होंगे रोग बीमारी से लाभ का योग।विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिये श्रेष्ठ समय।
*कुम्भ*-विशेष निर्णय लाभ देंगे।कर्मक्षेत्र से विशेष लाभ व उन्नति का योग।
*मीन*-सामाजिक क्षेत्रों मकान वाहन की समस्या को सुलझाने मॆ समय बीतेगा।प्रतिष्ठा को बचाकर चलें।
*विशेष*-23 जून तक शनि ग्रह का सूर्य मंगल से सम्बंध रहेगा।इस समयावधि तक विशेष यात्रा आदि को टाले।नवीन कार्यों को भी इस तारीख के बाद ही करें।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!