मेरे प्लान पर काम कर रहे हैं शिवराज सिंह, अच्छा है: UMA BHARTI

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि मप्र में मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने सबसे खराब वित्तीय हालत होने के बाद उन्होंने शराबबंदी की योजना बना ली थी। उन्होंने वह रास्ता भी खोज निकाला था जिसके चलते शराबबंदी से होने वाले नुक्सान की भरपाई की जा सके। अब सीएम शिवराज सिंह जो कर रहे हैं, वह उसी प्लान के तहत चल रहा है। 

मध्य प्रदेश के सागर में रविवार को संवाददाताओं से उमा ने कहा, 'जब मैं मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, तब प्रदेश में शराबबंदी लागू करने ही वाली थी और इसके लिए अन्यत्र स्रोतों से राजस्व प्राप्त करने के लिए पैकेजिंग प्लान भी बना लिया था। मेरा मानना है कि शिवराज सिंह चौहान उस प्लान के बारे में जानते थे और अब वह उसी प्लान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बनी, तब प्रदेश की वित्तीय स्थिति भीषण रूप से खराब थी।

उमा ने कहा, 'इन हालातों में भी शराबबंदी के लिए मैंने प्लान बना लिया था। मैंने अधिकारियों से कहा था कि यदि राज्य सरकार शराबबंदी को लागू करती है, तो यह किस प्रकार से वित्तीय स्थिति को प्रभावित करेगी। इस संबंध में उस दौरान एक योजना बना ली गई थी। उन्होंने कहा कि शिवराज प्रदेश में शराबबंदी के लिए जो भी कर रहे हैं, उसमें मैं उनके साथ हूं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!