अब MP में भी महापुरुषों की जयंती पर छुट्टियां नहीं होंगी!

Updesh Awasthee
भोपाल। ​यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद भाजपा में काफी बदलाव आए हैं। देश के सबसे सफल और लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल शिवराज सिंह चौहान अब काफी पीछे आ गए हैं। 5 साल पहले तक देश के दूसरे राज्य मप्र की नीतियों और योजनाओं की नकल किया करते थे। अब शिवराज सिंह सरकार दूसरे राज्यों की नकल कर रही है। यूपी में योगी ने महापुरुषों की जयंती पर अवकाश समाप्त कर दिए हैं। अब मप्र में भी यही होने जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार जल्द ही महापुरुषों की छुट्टियों की संख्या खत्म कर सकती है या इसकी बड़ी संख्या में कटौती कर सकती है। गौरतलब है कि उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों की जयंती आदि पर दी जाने वाली छुट्टियों को खत्म कर दिया है।

बता दें कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि महापुरुषों की जयंती पर दी जाने वाली छुट्टियों का उद्देश्य यह है कि उस दिन लोग उन्हें याद करें और उनके सुविचारों का याद कर अपने जीवन में उतारे, लेकिन ऐसा होने के बजाय लोग अन्य कामों में अपनी छुट्टी व्यतीत करते हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने तय किया कि इस दिन छुट्टी नहीं होगी बल्कि एक विशेष कार्यक्रम होगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!