देवास, उज्जैन, मक्सी और सारंगपुर में FAKE CALL CENTER पकड़े

Updesh Awasthee
भोपाल। पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर से लोन देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने देवास, उज्जैन, मक्सी, सारंगपुर के कॉल सेंटरों पर छापामारी कर यह गिरफ्तारी की है। ये सभी मैनेजर व खातेदार बनकर लोगों को झांसा देते थे इनके साथ एक सिम रिटेलर भी शामिल है।

साइबर सेल ने इनके पास से पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस लगातार इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के नाम सतीष पिता रामगोपाल शर्मा (25), विकास पिता पुत्तू सिंह लोधी (19), संजय पटेल पिता विसराम सिंह, राजकुमार पटेल पिता रामेवर, रमाकांत जोशी पिता सुरेश जोशी (22) के नाम हैं।

कॉल सेंटर में लोगों को फंसाने के लिए कई लड़कियों को रखा गया था। जानकारी के मुताबिक इन्हें सैलरी के साथ किसी ग्राहक को जाल में फंसाने के लिए कमीशन भी दिया जाता। साइबर पुलिस के निशाने पर अब सिम डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं, जिन्होंने बिना वैरिफिकेशन के मोबाइल सिम बेचे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!