शिवराज सिंह का आॅपरेशन आदिवासी शुरू: आलू भटे की सब्जी, बाजरे की रोटी खाई

भोपाल। नर्मदा सेवा यात्रा के बहाने 100 विधानसभाओं में अपनी जीत पक्की करने के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'आॅपरेशन आदिवासी' शुरू कर दिया है। अगले 1 महीने वो आदिवासियों के बीच उनकी भेषभूषा में नजर आएंगे। शुरूआत बैतूल बैतूल जिले के अंदरूनी बेलकुण्ड गांव से भाजपा की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना की शुरूआत की। भरी दोपहरी में वे आदिवासी परिवारों के घर गये। उनसे बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल समाधान भी कर दिया। कार्यकर्ता के रूप में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आदिवासी समुदाय को सुखद अनूभूति हुई। उन्होंने भावविभोर होकर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत सत्कार किया। 

श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में बेलकुण्ड गांव पहुचे। उन्होंने यहाँ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ का अभिवादन किया। वे सीधे बेलकुण्ड ढाना पहुचे और घर-घर जाकर दीनदयाल जी के पत्रकों का वितरण किया। घरों की दीवारों पर स्टिकर चिपकाएं। मुख्यमंत्री एक आदिवासी परिवार घर मे रुके और घर के दरवाजे चैखट पर बैठकर ग्रामीण महिलाओं की समस्या सुनी। इसी बीच एक आदिवासी बालिका आरती की थाल लेकर उनके स्वागत के लिए पहुची तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने उस बालिका को रोककर चरण पूजन किया। पार्टी के कार्यक्रम में समयदान देकर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय और पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने 50 से ज्यादा आदिवासियों के घर जाकर दीनदयाल पत्रक बांटे और दीवारों पर स्टिकर चिपकाये।

आलू भटे की सब्जी, बाजरे की रोटी खाई
मुख्यमंत्री ने आदिवासी मोतीराम टाण्डिलकर के घर खाना खाया। मोतीराम टाण्डिलकर आत्मीयता के साथ उन्हें आलू भटे की सब्जी, बाजरे की रोटी, दाल चावल और टमाटर की चटनी परोसी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेलकुण्ड गांव में बूथ समिति की बैठक ली और मंडल कार्यकारिणी बैठक और जिला पदाधिकारी,स्थायी आमंत्रित सदस्य और मंडल प्रभारियों को बैठक को भी संबोधित किया। एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता गांव गांव और घर घर जाकर सेवा भावना से काम करेगा और सरकार की योजना की जानकारी देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कानून बना दिया है और अब कोई भी बिना जमीन के नहीं रहेगा ।

बैतूल जिले के 1527 मतदान केन्द्रों पर भाजपा का घर-घर द्वार द्वार जाने की शुरुआत करने के साथ ही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विसतार योजना पूरे मध्यप्रदेश में चलाई जायेगी। सभी कार्यकर्ता इसमें सेवा भाव से जुटेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !