BHOPAL में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा हेतु भूमिपूजन

भोपाल। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के सान्निध्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लालघाटी चौराहे के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापना स्थल के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रगतिशील भारत के दर्शन होते है। उन्होंने पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद से सभी लोगों को प्रेरणा लेने का आव्हान किया। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ले जाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लालघाटी चौराहे के समीप स्थित पंडित दीनदयाल की भव्य प्रतिमा लगाने और वहां के सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कराने पर महापौर श्री आलोक शर्मा की सराहना की। 

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत में एकात्म मानववाद के प्रेणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में वह हर मानव समाज के साथ प्राणियों के हित के लिए अनेक कार्य कर चुके है। सभी का एक साथ मंगल हो ऐसी कल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने की थी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के कार्य में केन्द्र एवं राज्य सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने भोपाल को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनाने का खिताब दिलाने में नगर निगम और शहर की जनता की भूमिका की सराहना की।   

इस मौके पर महापौर श्री आलोक शर्मा ने महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के सान्निध्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ है यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे है। इस पावन पर्व पर हम सब एकात्म मानववाद दर्शन पर चलने की प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करने का प्रयास कर रहे है। 

भूमिपूजन के अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, बी.डी.ए. अध्यक्ष श्री ओम यादव, निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर परिषद के सदस्य श्री कृष्ण मोहन सोनी, श्री सुरेन्द्र बाड़ीका, श्री महेश मकवाना, श्री केवल मिश्रा सहित अनेक पार्षदगण और पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!