ममता के बंगाल में सभी 7 चुनाव हार गई भाजपा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सात नगर निगम के लिए हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 4 निगमों पर धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं तीन पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने जीत हासिल की है। चुनाव नतीजों में कांग्रेस और वामदलों को भारी झटका लगा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी कोई प्रभाव इन चुनावों में नहीं छोड़ पाई है। सात नगर निगमों पर 14 मई को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे 17 मई को घोषित किए गए।

तृणमूल कांग्रेस ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल नगर निगम में जीत दर्ज की है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने दार्जलिंग, कालिमपोंग और कुरसोंग में जीत हासिल की है। सातों निगमों की कुल 148 सीटों में से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने 69, तृणमूल कांग्रेस ने 68, कांग्रेस और वामदलों ने 4, भाजपा ने 3, जन आंदोलन पार्टी (जीएपी) ने 2 सीटें जीती हैं, वहीं 1 सीट स्वतंत्र उम्मीदवार के खाते में गई है।

सातों नगर निगमों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस ने जो चार नगर निगम अपने नाम किए हैं। उनमें मुर्शिदाबाद जिले की दोमकल नगर निगम में 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, 1 सीट कांग्रेस-लेफ्ट के खाते में गई है। रायगंज की 27 में से वॉर्ड में से टीएमसी को 24 पर जीत मिली है। सीपीआईएम-कांग्रेस के खाते में 2 और बीजेपी के खाते मे एक सीट है। पुजाली में 16 वार्ड के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस को 12, भाजपा को 2, कांग्रेस-लेफ्ट को 1 वार्ड पर जीत मिली है। मिरिक की 9 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 6 पर जीत हासिल की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!