28 मई को राशि बदल रहे हैं मंगल, आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेंगे यहां पढ़ें

Updesh Awasthee
कल यानी 28 मई से मंगल महाराज मिथुन राशि मॆ प्रवेश करेंगे तथा आगामी 12 जुलाई तक इस राशि मॆ रहेंगे यह राशि मंगल के शत्रु बुध ग्रह की है। आगामी 24 दिन तक मंगल महाराज शनि की दृष्टि मॆ भी रहेंगे। 15 जून से 20 जून तक सूर्य और मंगल ऐक साथ शनि महाराज की दृष्टि मॆ रहेंगे आइये देखते है उपरोक्त ग्रह परिवर्तन विश्व जलवायु व्यापार तथा सभी राशियों के जीवन मॆ क्या परिवर्तन लायेगा। मिथुन राशि मंगल की शत्रु राशि है इस राशि मॆ मंगल ग्रह का शनि की दृष्टि मॆ आना युद्ध,मारकाट को बल देगा।

पाकिस्तान की और से फ़िर कोई नृशंस हत्याकांड युद्ध की आग को हवा देगा। यदि भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो पाकिस्तान नेस्तनाबूत हो जायेगा। भारतीय सेना का पराक्रम पूरा विश्व देखेगा। भारतीय वायुसेना के युद्ध कौशल के आगे पाकिस्तान पस्त हो जायेगा। 21जून तक का समय विश्व के लिये ठीक नही। सीरिया,उत्तर कोरिया तथा भारत पाकिस्तान मॆ लघु युद्ध का प्रबल योग है। मसालों ,मसूर दाल ,गुड़ शक्कर ,मिर्च आदि मॆ तेजी का योग।

सभी राशियों के लिये प्रभाव
*मेष*इस राशि वालों के लिये शुभ समय है विशेष भाग्यवर्धक यात्रा आदि का योग।राज्य पक्ष से क्रोध झगडे आदि से बचें।सेना पुलिस ,अग्नीकर्मीयो के लिये शुभ समय।
*वृषभ*-व्यापार मॆ लाभ का योग धन वृद्धि होगी।आर्थिक क्षेत्र मॆ अच्छी सफलता का योग।
*मिथुन*-क्रोध व उग्रता से बचें।अग्नि से सावधान रहे।विवेक व संयम से लाभ होगा।किसी भी प्रकार का क्रोध आपको संकटों मॆ उलझा सकता है।
*कर्क*-बाहरी क्षेत्रों से अच्छी सफलता का योग।प्रवास से सफलता का योग।जितना सरल रहेंगे तथा क्रोध से बचेंगे उतना ही फायदा होगा।
*सिंह*-शुभ समय किस्मत साथ देगी।भूमि भवन तथा सामाजिक कार्यों मॆ विशेष लाभ के योग।
*कन्या*-प्रबंधन के क्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।अधिकारों मॆ वृद्धि होगी।शुभ समय।
*तुला*-व्यापारिक यात्रा भाग्य को बल देंगी।आर्थिक क्षेत्र मॆ सफलता के योग।
*वृश्चिक*-गाड़ी वाहन की यात्रा आदि मॆ सफलता का योग।अग्नि विधुत आदि से सावधान रहें।
*धनु*-मित्रों से सहयोग मिलेगा।महत्वपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का योग।यात्रा आदि से दूर रहे।
*मकर*-शत्रु पस्त होंगे रोग बीमारी तथा प्रतिद्वंदिता से लाभ होगा।शुभ समय।
*कुम्भ*-शिक्षा संतान तथा मित्र वर्ग से लाभ का योग।आमदनी के स्त्रोत लाभ देंगे।
*मीन*-धन योग प्रबल।आर्थिक क्षेत्रों मॆ नये कार्यों का योग।प्रॉपर्टी के कार्यों मॆ सफलता का योग।
*विशेष*-मंगल के दुष्प्रभाव से बचने के लिये क्रोध से बचें।शहद का खाली पेट सेवन करे साथ ही छोटी छोटी खुशियों को मित्र तथा परिजनों को मीठा खिलाकर सेलिब्रेट करें।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!