
घटना सागर के देवरी विकासखंड का है। यहां पुलिस थाने मे एसआई तिलिक सिंह काबिज हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय का है, जब देवरी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में कुछ दिनों पहले दीवार गिरने से एक छात्र की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह मृतक के परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया था।
स्कूल निरीक्षण के दौरान देवरी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तिलिक सिंह ने मंत्री विजय शाह की चरणवंदना की। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दारोगा जी ड्यूटी पर तैनात हैं, वर्दी में हैं और मंत्री का पैर छू रहे हैं।