BURHANPUR वापस जाएंगे शिवराज सिंह के नंदूभैया, नए प्रदेशाध्यक्ष की खोज

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को वक्त से पहले ही क्लीनबोल्ड करने की तैयारी हो गई है। उनका कार्यकाल दिसम्बर 2018 तक है लेकिन उन्हे 2017 के फर्स्टहाफ में ही वापस बुलाया जा सकता है। खबर आ रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के लिए नए अध्यक्ष की खोज शुरू कर दी है। इस बार यह भी तय किया गया है कि नया अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सिफारिश वाला नहीं होगा। बता दें कि नंदकुमार सिंह चौहान सीएम शिवराज सिंह की बगल से निकलकर आए थे। पहले उन्हे नियुक्त किया गया फिर निर्वाचित घोषित किया गया। अब पदच्युत करने की तैयारी हो रही है। 

भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। खबर है कि पार्टी में नंदू को नापसंद करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि उन्हे बीच पारी में ही रेडकार्ड दिखाया जा सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के कुछ सांसद भी इस प्रस्तावित परिवर्तन को हवा दे रहे हैं। यही नहीं भाजपा के एक दमदार पदाधिकारी ने भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने नंदूभैया की कुण्डली प्रस्तुत की है। 

दावेदारों में दौड़
इस समय प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं। झा एक बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। महाकौशल को काफी समय से प्रतिनिधित्व नहीं मिला, लिहाजा तीन बार के सांसद राकेश सिंह प्रबल दावेदार बन सकते हैं। इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के दौरे पर मप्र आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे पूर्व के फीडबैक के आधार पर कुछ नई परिस्थितियों को टटोल सकते हैं। इसके बाद शाह केंद्रीय टीम में बदलाव करेंगे। जिसका असर राज्यों पर भी पड़ेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!