मशहूर मॉडल सोनिका चौहान की रोड एक्सीडेंट में मौत | BOLLYWOOD

Updesh Awasthee
कोलकाता। यहां शनिवार तड़के हुए कार एक्सीडेंट में मॉडल सोनिका चौहान की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में बंगाली एक्टर विक्रम चटर्जी घायल हो गए। विक्रम को गंभीर चोटें आई हैं। सोनिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा 4.30 बजे के के करीब रासबिहारी एवेन्यू पर हुआ। विक्रम चटर्जी और सोनिका एसयूवी में जा रहे थे। विक्रम ड्राइविंग सीट पर थे और सोनिका भी फ्रंट सीट पर थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से बचने की कोशिश में विक्रम की गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई।

हादसे की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को गाड़ी से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सोनिका को डॉक्टर्स ने डेड डिक्लेयर कर दिया और विक्रम के एडमिट किया गया है। एक डायरेक्टर ने बताया कि विक्रम की कंडीशन स्टेबल है,लेकिन अभी भी उसे ICU में रखा गया है।

मॉडलिंग सर्किट में पॉपुलर थी सोनिका
खबर मिलते ही टॉलीवुड की कई हस्तियां विक्रम को देखने हॉस्पिटल पहुंची। मॉडलिंंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोनिका की मौत पर दुख जताया है। सोनिका मुंबई और कोलकाता मॉडलिंग सर्किट में जाना पहचाना नाम थीं। इसके अलावा वो स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर भी काफी पहचान बना चुकी थीं। विक्रम पिछली बार खोज (द लॉस्ट) मूवी में नजर आए थे। वो "एलार चार अध्याय' और "अमी आर अमार गर्लफ्रैंड्स' में भी एक्टिंग कर चुके थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!