मप्र में शराब का विरोध कर रही महिला की मौत

Updesh Awasthee
आनंद ताम्रकार/बालाघाट। जिले के लालबर्रा विकासखण्ड के जाम गांव में गत रात्रि शराब दुकान हटाने का विरोध कर रही एक महिला 55 वर्षीय श्यामाबाई की मृत्यु हो गई। उसकी तबियत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था की रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। यह उल्लेखनीय है कि ग्राम जाम में स्कूल के समीप चलाई जा रही शराब दुकान को हटाने के पिछले 15 दिनों से महिलाओं द्वारा आदोलन किया जा रहा है।

महिला के अंतिम संस्कार में पहुचे मंत्री गौरीशंकर बिसेन और उनकी पत्नी रेखा बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट ने 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायत प्रदान की वही रेडक्रास सोसायटी द्वारा भी मृतक महिला के परिजनों को 10 हजार रूपये की सहायत दी है।

मंत्री श्री बिसेन ने विवादित शराब दुकान को तत्काल हटाने के निर्देश दिये है। मृतिका की मौत हो जाने के मामले की जांच वारासिवनी के एसडीएम द्वारा किये जाने के भी आदेश जारी किये गये है। बता दें कि मप्र में शराब बंदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई जिलों में महिलाएं इसका विरोध 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!