WOMEN'S DAY पर दिग्विजय सिंह ने लिखा: मोदीजी कृपया ध्यान दें...

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी क्षेत्रों के लोगों ने बधाई दी है। ऐसे में ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कैसे पीछे रहते। दिग्विजय सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया है।

दिग्विजय ने किए तीन ट्वीट
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। पहले में मंत्र लिखा, दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'जहां स्त्री का आदर-सम्मान होता है, उस परिवार पर देवतागण प्रसन्न रहते हैं। जहां ऐसा नहीं होता वहां संपन्न किये गये कार्य सफल नहीं होते हैं।'

तीसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'मोदी जी कृपया ध्यान दें। महिला दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें।' इन तीनों ट्वीट पर यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथ लिया और पीएम मोदी पर किए ट्वीट पर तो यूजर्स ने आपा खो दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!