UP के SP MLA ABHAY SINGH का MP में रोड एक्सीडेंट

भोपाल। यूपी में फैजाबाद के सपा विधायक अभय सिंह मप्र के सतना जिले में एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस हादसे में वो घायल हो गए जबकि उनके गनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एमएलए समेत कुल 3 लोग घायल हुए हैं। विधायक अभय सिंह मप्र के ओरछा स्थित रामराजा मंदिर में दर्शन करने के बाद मैहर में प्राचीन शक्तिपीठ शारदा माता मंदिर दर्शन हेतु आए थे। 

सतना पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरा के निकट उत्तरप्रदेश के सपा विधायक अभय सिंह का लग्जरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक सहित तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है।

अभय सिंह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गोसाई गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बताये गये हैं। सूत्रों के अनुसार सपा विधायक अभय सिंह मन्नत मांगने के लिए ओरछा गए थे। यह हादसा नागौद मैहर मार्ग पर सुंदरा गांव के समीप हुआ। अभय वहां से वे काफिले के साथ मैहर शक्तिपीठ आ रहे थे। इसी दौरान सुंदरा के समीप उनके काफिले में शामिल कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गनर विजय सिंह सहित चार लोग घायल हो गए। 

दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। गनर जिला अस्पताल सतना से उन्हें मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!