RSS प्रचारक ने दिया हिंसा को बढ़ावा देने वाला बयान

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के उज्जैन शहर में हुई आरएसएस की आक्रोश सभा में संघ के प्रचारक एवं सहप्रचार प्रमुख डॉ. कुंदन चंद्रावत केरल सरकार का विरोध करते हुए इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने हिंसा को बढ़ावा देने वाला बयान दे डाला। उन्होंने ना केवल केरल के सीएम की हत्या पर 1 करोड़ का इनाम घोषित किया बल्कि सामूहिक हिंसा की बात भी की। 

उज्जैन के शहीद पार्क में राष्ट्रीयस्वंय सेवक संघ के महानगर सहप्रचार प्रमुख डॉ. कुंदन चंद्रावत ने केरल में हुई RSS स्वंय सेवकों हत्याओं के विरोध में आयोजित 'आक्रोश सभा’ में गोधरा के दंगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भूल गए क्या गोधरा को। 56 मारे थे। 2 हजार कब्रस्तान में चले गए। हत्याओं के लिए कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सरकार को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि 300 स्वयं सेवकों की हत्या का दोषी वह गद्दार यह समझता है कि हिंदुओं के खून में शिवाजी जैसा गौरव नहीं।

RSS प्रचारक ने कहा, 'मैं इस मंच से घोषणा करता हूं कि जो कोई भी केरल के मुख्यमंत्री का सिर काटकर ला देगा। मैं अपना मकान-जायदाद उसके नाम कर दूंगा। जब कुंदन चंद्रावत यह घोषणा कर रहे थे तो मंच पर उज्जैन महानगर संघ चालक श्रीपाद जोशी, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक मोहन यादव, महापौर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उज्जैन के महानगर सहप्रचारक यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'मुगलों को भगाया। हुगलों को भगाया और पारसियों को भगाया और अंग्रेजों को भी मार-मार के भगाया लेकिन हमारे शांति की परीक्षा ली जा रही है। अब अगर हमारे किसी स्वंयसेवक की हत्या हुई तो देश करारा जबाव देगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!