नई दिल्ली। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत और पेंशन ने बिहार कॉडर के आईएएस एनके सिन्हा को पर्यटन मंत्रालय एवं कर्नाटक कॉडर की आईएएस अफसर श्रीमती जी. लताकृष्ण राव को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री एन. के. सिन्हा, आईएएस (बिहार:1980) को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक पर्यटन मंत्रालय में सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की मंजूरी दी गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में सचिव श्रीमती जी. लता कृष्ण राव, आईएएस (कर्नाटक:1982) को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की स्वीकृति दी गई है।