MP TERRORIST ATTACK: पिपरिया और कानपुर से संदग्धि गिरफ्तार, लखनऊ में एनकाउंटर

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुआ ब्लास्ट, आतंकी हमला था। इस बात के पख्ता सबूत मिल गए हैं। यह हमला किस आतंकी संगठन ने कराया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए आमोनियम नाईट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। मप्र पुलिस ने पिपरिया से 3 संदिग्धों को अरेस्ट किया है। उनकी टिप पर कानपुर से एक गिरफ्तारी हुई है जबकि लखनऊ में समाचार लिखे जाने तक एनकाउंट जारी है। 

आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देउस्कर ने बताया कि ट्रेन में IED ब्लास्ट किया गया। ब्लास्ट मामले में होशंगाबाद जिले के पिपरिया से चार युवकों को हिरासत में लिया गया, इनमें से तीन संदिग्धों का धमाके में हाथ बताया जा रहा है।

पिपरिया में पकड़े संदिग्धों से मिली सूचना के आधार पर एमपी पुलिस ने यूपी पुलिस को अहम जानकारियां दी थीं। इसके बाद यूपी पुलिस ने कानपुर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जबकि लखनऊ में एनकाउंटर चल रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर गाड़ी संख्या 59320 के शाजापुर जिले के जबड़ी रेलवे स्टेशन से निकलते ही एक डिब्बे में धमाका हुआ. धमाके में नौ यात्री घायल हुए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!