
कंगना और करण के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। इस बीच कंगना ने एक चैट शो में करण को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कंगना के इस बयान के बाद करण भी पीछे नहीं रहे और दोनों में जुबानी वॉर शुरू हो गया। कंगना ने करण के सामने ही से बड़े प्यार से उन्हें काफी कुछ बोल दिया। कंगना ने कहा कि ‘अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो आप उसमे एक ऐसे स्टीरियोटिपिकल बड़े आदमी की भूमिका निभाएंगे, जो बेहद घमंडी है, जो भाई-भतीजावाद का फ्लैग बियरर (ध्वजवाहक) है। हिंदी फिल्मों में हम उसे मूवी माफिया कह सकते हैं।
अब इस मामले में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि करण और कंगना के इस विवाद के पीछे ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक कगंना के एक्स भी माने जाते हैं। एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक करण और कंगना की झगडे की वजह ऋतिक रोशन बताये जा रहे है। ख़बरों की मानें तो करण, ऋतिक के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।लेकिन कंगना उसकी हीरोइन नहीँ है। साथ ही ऋतिक पर करण का इन दिनों काफी इन्फ्लुएंस हैं जिसके चलते अब करण अब ऋतिक के विवादों को भी अपने सिर लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
अभिनेत्री कंगना इस चैट शो पर अपनी फिल्म रंगून का प्रोमोशन करने गई थीं जहां वे करण पर बरस पड़ीं। कंगना ने यहां तक कह दिया कि मैं आज इसलिए भी सफल हूं, क्योंकि आप जैसे लोगों ने मुझ पर भरोसा नहीं किया था। वहीं करण इस दौरान तो कुछ ज्यादा नहीं बोले। करण ने कंगना की बातों को हंसकर टाल दिया। हाल ही में करण ने एक चैट सेशन के दौरान यह बोलकर इस मसले को और बढ़ा दिया कि कंगना अपने बयानों को हमेशा बढ़ा चढ़ाकर बोलती हैं।
हाल ही में करण लंदन में थे। यहां उनसे एक कार्यक्रम के दौरान कंगना के सवाल के बारे में पूछा गया तो करण ने साफ शब्दों में जवाब दिया कि, 'मैं कंगना के महिला होने और विक्टिम कार्ड से परेशान हो गया हूं। आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी परेशानी है। अगर यह इतनी ही बुरी है तो इसे छोड़ दें।'