एक्ट्रेस JAYASUDHA के पति फिल्म निर्माता NITIN KAPOOR ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
मुंबई। साउथ इंडियन एक्ट्रेस एवं पूर्व विधायक जयासुधा के पति और बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जितेंद्र के रिश्ते के भाई और तेलुगु फिल्मों के निर्माता नितिन द्वारकादास कपूर का शव एक इमारत के नीचे पड़ा मिला। माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड करने के लिए इमारत से छलांग लगाई थी। पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय नितिन ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) क्षेत्र में स्थित अपने छह मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाई। यह घटना मंगलवार को दोपहर में हुई।

पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे के अनुसार जितेंद्र के रिश्ते के भाई नितिन कपूर पिछले 18 साल से बेरोजगार थे। उनका परिवार हैदराबाद में रहता है और वे अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वरसोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

नितिन कपूर जंपिंग जैक के नाम से मशहूर थे और तेलुगु फिल्मों का निर्माण करते रहे थे। बताया जाता है कि नितिन ने 1985 में अभिनेत्री जयासुधा से शादी की थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में जयासुधा ने कहा था कि वे नितिन को पहले दिन से ही पसंद करती थीं लेकिन यह पहली नजर वाला प्यार नहीं था। हालांकि वे उसका साथ पहले दिन से ही पसंद करती थीं। नितिन और जयासुधा के दो बच्चे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!