अब INDIA में GMAIL से कीजिए MONEY TRANSFER, सबसे आसान

Updesh Awasthee
भारत में नोटबंदी के बाद से ही कैशलेश इकोनॉमी की मुहिम तेज हो गई है। इसमें पेटीएम, मोबिक्विक जैसे पेमेंट वॉलेट लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल ने भी जीमेल से भेजने और प्राप्त करने की घोषणा की है। यह बहुत ही आसान होगा। आप अपने जीमेल में जैसे कोई फाइल अटैच करते हैं, वैसे ही पैसे अटैच करके भेज सकेंगे। 

अभी तक तो आप जीमेल से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट ही भेजते थे लेकिन जल्द ही आप पैसे भी भेज सकेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए भी एक ऐप रखना होगा तो आप गलत हैं क्योंकि आप अपने फोन में मौजूद जीमेल ऐप से ही पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। 

गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर मैनेज Sam Kansara ने ब्लॉग के जरिए बताया है कि जीमेल से पैसा ट्रांसफर ठीक उसी तरह होगा जैसा कि आप कोई ई-मेल में अटैचमेंट भेजते हैं। इसके लिए आपको गूगल वॉलेट और बैंक अकाउंट का विकल्प होगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फीचर को ग्लोबली जारी कर दिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!