मोदी का विरोध करने आईं कांग्रेस की महिला नेत्रियां चूल्हा भी नहीं जला पाईं

ग्वालियर। भले ही कांग्रेेस मप्र में एक दशक से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर चल रही है लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में संघर्ष करने की क्षमता अभी भी काफी कम है। यहां महाराज बाड़ा पर कुछ महिला नेत्रियां रसोई गैस मूल्यवृद्धि का विरोध करने आईं थीं परंतु ज्यादा देर तक टिकी नहीं रह पाईं। चूल्हे के धुएं ने उन्हें काफी परेशान किया। 

हुआ यूं कि रसोई गैस मूल्य वृद्धि का विरोध करने कांग्रेस की महिला नेता शुक्रवार को महाराज बाड़ा पहुंची और सड़क पर उन्होंने सड़क पर ही किचन बना लिया। एलपीजी सिलेंडर को माला चढ़ाई और ईंटें रखकर चूल्हा बनाया। वो चूल्हे पर रोटियां सेंकना चाहतीं थीं लेकिन चूल्हे के धुंऐ ने उनके विरोध को आंसू आंसू कर दिया। आसपास भीड़ तो जमा हुई परंतु धुंऐ से परेशान महिला नेत्रियां भीड़ का पूरा फायदा नहीं उठा पाईं। 

वो अपनी मदद के लिए एक महिला चूल्हा विशेषज्ञ महिला को भी लेकर आईं थीं। जो किनारे से उनकी मदद कर रही थी। कैमरे का केंद्र बने रहने के लिए महिला नेता चूल्हे के ठीक सामने खड़ी थीं। एक अन्य नेत्री तो ठीक से लोई तक नहीं तोड़ पाई। थोड़ी देर बाद चूल्हा छोड़कर खड़ी हो गईं। गोल रोटियां तो वही महिलाएं बेल पातीं हैं जिन्हे इसकी आदत हो। सुर्खियों के लिए प्रदर्शन तो ऐसे ही होते हैं भैया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!