चंद्रकुंडली कहती है: 5 राज्यों की सरकारों में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी

पंडित चंद्रशेखर। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने ही वाले हैं। लोग धड़कनें थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। सभी पार्टियां अपने अपने दावे कर रहीं हैं। मीडिया हाउस एग्जिट पोल भी ला रहे हैं। राजनीति के धुरंधरों के अपने गणित हैं और सट्टा बाजार के अपने आंकड़े। इन सबके इतर ज्योतिष में यदि चंद्रकुंडली बनाकर देखें तो स्थिति कुछ और ही निकलकर आती है। यह लगभग तय है कि 5 में से ज्यादातर राज्यों में, या सभी राज्यों में राज्यपाल के दखल के बिना सरकारें नहीं बन पाएंगी। अनुमान धरे रह जाएंगे, परिणाम चौंकाने वाले आएंगे

चंद्रकुंडली तथा ग्रह योग
ज्योतिष मॆ चंद्रकुंडली के आधार पर तात्कालिक घटना का अनुमान लगाने का चलन है इस विधा से हम होने वाली घटना का पूर्वानुमान लगा लेते है इसके अलावा उस दिन क्या नक्षत्र चल रहा है जिसके आधार पर घटना के स्वरूप की जानकारी मिल जाती है।

11 मार्च 2017
इस दिन चंद्रमा सिंह राशि मॆ राहु के साथ है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य केतु के साथ है अर्थात चंद्र और सूर्य दोनो राहु केतु के प्रभाव मॆ है पूर्णतः ग्रहण योग का प्रभाव। नक्षत्र केतु महाराज का है जो सूर्य कॊ घेर कर बैठे है।

केतु आकस्मिक घटनाओं का कारक
केतु कॊ पूरी तरह से आकस्मिक घटनाओं का कारक माना गया है। यानी अनुमान से परे परिणाम आयेंगे। सूर्य केतु का ग्रहण योग राज़भंग करता है पिता कॊ कष्ट देता है इस चुनाव मॆ जो मुख्यमंत्री है उनका पद जायेगा ऐसा अनुमान है पिता कॊ भी तकलीफ आयेगी। मेरा ये विश्लेषण मुलायम तथा अखिलेश के लिये काफी महत्वपूर्ण है।

चुनाव परिणामों मॆ शनि राहु केतु का प्रभाव
इस दिन चंद्र और सूर्य राहु केतु के प्रभाव मॆ है वही सूर्य जो की राज्य देता है वो शनि के प्रभाव मॆ है। अर्थात शाम तक जो भी परिणाम आयेंगे। उसमे राज्य भंग अवश्य होगा। कोई बहुत स्पष्ट बहुमत आसानी से मिल जायें इसमे भी संदेह है।

शनि यानी राज्यपाल का प्रभाव
इस बार जो सरकारें बनेगी उसमे राज्यपाल का विशेष योगदान हो सकता है। बनने वाली सरकारें केन्द्र के प्रभाव मॆ काम कर सकती है। एक तरह से काफी चौंकने वाले परिणाम आयेंगे यह पक्का है चुनाव परिणामों का आनंद लेना है तो बिना किसी पूर्वाग्रह के जनता जनार्दन की शक्ति देखने के लिये तैयार रहे क्योंकि वो जनता सब कर सकती है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !