मुख्यमंत्री की प्राइवेट हवाई यात्राओं पर सरकार के 15 करोड़ खर्च

Bhopal Samachar
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश और प्रदेश से बाहर की गईं हवाई यात्राओं के लिए प्रदेश सरकार को पिछले तीन सालों में करीब 20 करोड़ स्र्पए खर्च करने पड़े हैं। इसमें से 15 करोड़ स्र्पए निजी विमानन कंपनियों को दिए गए। विधायक सुखेंद्र सिंह के विधानसभा में लगे सवाल पर यह जानकारी सामने आई है।

सुखेंद्र सिंह ने दिसंबर 2013 से अब तक मुख्यमंत्री की हवाई यात्राओं के खर्च की जानकारी मांगी थी। बताया गया कि हेलीकॉप्टर और विमान किराए पर देने वाली करीब 6 विमानन कंपनियों के करीब 88 लाख स्र्पए सरकार पर बकाया हैं।

सरकार ने निजी कंपनियों को हेलीकॉप्टर के लिए करीब ढाई करोड़ स्र्पए और विमानों के लिए साढ़े ग्यारह करोड़ स्र्पए चुकाए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2013 से अब तक करीब 14 कंपनियों से विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लिए हैं।

प्रदेश में IAS के 97 और IPS के 52 पद खाली
मप्र सरकार में आईएएस अफसरों के 97 और आईपीएस अफसरों के 52 पद खाली हैं। यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में दी। विधायक ऊषा चौधरी ने इस संबंध में सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आईएएस अफसरों के 439 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 342 पद भरे हैं। वहीं आईपीएस अफसरों के 305 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 253 पद भरे गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!