लवमैरिज से पहले भागा दूल्हा, कुत्ते की तरह ट्रीट करती थी GF

भोपाल। किसी के प्यार में लड़की की दीवानगी कितनी भयानक हो सकती है, इसका नमूना भोपाल शहर शेहला मसूद हत्याकांड में देख चुका है। कुछ ऐसी ही दीवानगी की कहानी एक बार फिर सामने आई है। अपने बीएफ को अपनी उंगलियों पर नचाने का जूनून पाले बैठी लड़की ने उसे पाने के लिए प्यारे भरे तरीकों से आगे बढ़कर साजिश और धमकियों का रास्ता अपनाया। लड़के की मां नाराज हुई तो लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी। दवाब बनाकर मां को राजी किया। लवमैरिज फिक्स हुई। आज 1 फरवरी को शादी थी लेकिन दूल्हा भाग गया। जाने से पहले उसने एक लेटर छोड़ा है। जिसमें लड़के ने लिखा है कि वो मुझे कुत्ते की तरह ट्रीट करती है। 10 लाख रुपए और कार मांग रही है। धमकी दे रही है कि मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगी। मुझे जेल भिजवाएगी। 

गांधी नगर थाने के सेंट्रल जेल कैंपस में रहने वाले 26 साल के राजीव शर्मा की शादी 01 फरवरी को अशोका गार्डन में रहने वाले एक परिवार में तय हुई है। 28 जनवरी की शाम 6.30 बजे से राजीव लापता है। अपने दोनों मोबाइल भी घर छोड़ गया। देर रात ड्यूटी से घर लौटी मां ने पहले तो जेल कॉलोनी में ही उसकी तलाश की। देर रात तक वह नहीं मिला तो अगले दिन गांधी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। साथ ही पुलिस को कुछ कागज भी सौंपे हैं, जिनमें राजीव ने घर छोड़ने की तकलीफ बयां की है।

राजीव की मां ऊषा शर्मा का कहना है कि उसके बेटे को बार-बार धमकियों दी जा रही थी कि शादी के बाद तुझे बर्बाद कर दूंगी। बेटा डरा हुआ था। राजीव की मंगेतर ने बताया कि दोनों की दोस्ती 2013 में फेसबुक पर हुई थी। उस वक्त दोनों मॉडलिंग करते थे। फेसबुक बातों का दौर शुरू हुआ और 06 महीने के अंदर दोस्ती डेट में तब्दील हो गई। दोनों के मिलने का सिलसिला नजदीकियों में बदल गया। 

बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे को इतना पसंद करने लगे कि अगर चंद मिनटों के लिए भी राजीव का फोन बंद हो जाए तो लड़की बौखला उठती थी। कई बार तो वह राजीव से मिलने के लिए उसके घर रात 12 बजे बिना बताए पहुंच जाया करती थी। राजीव अगर यह कहता की मैं कुछ काम कर रहा हूं तो उसकी मंगेतर उससे नाराज हो जाया करती थी। वो उसे हर हाल में अपने साथ बनाए रखना चाहती थी। एक तरह से कहें कि उंगलियों पर नचाना चाहती थी। 

यह बात राजीव की मां ऊषा शर्मा को लगी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जब राजीव की मां ने शादी से इंकार कर दिया तो लड़की ने अशोका गार्डन थाने में शिकायती आवेदन दे दिया। संभावित पुलिस कार्रवाई से घबराई राजीव की मां 8 मई 2016 को लड़की के घर पहुंची और गोदभराई की रस्म पूरी की। 16 दिसम्बर को उसकी सगाई हो गई। 1 फरवरी 17 को शादी की तारीख तय की गई, लेकिन इससे पहले कि शादी की रस्म शुरू हो पाती। अपनी ही गर्लफ्रेंड के बर्ताव से घबराया लड़का फरार हो गया। 

गांधी नगर थाना के टीआई पंकज मुकाती ने बताया कि राजीव और उसकी मंगेतर की शादी होना है। दोनों का आपसी विवाद है। राजीव की सीडी को सुनकर यह पता चला है कि उसे एमपी नगर में किसी के साथ मंगेतर ने देख लिया था। इसके चलते दोनों में विवाद हो गया है। राजीव की तलाश की जा रही है।

लेटर में लिखा- मुझे कुत्ते की तरह ट्रीट करती है
राजीव के छोड़े लेटर में लिखा है- मां! मैं बहुत परेशान हूं। मेरी शादी जिस लड़की से होने जा रही है, वह बहुत खराब है। यह बात मैं तुमसे छुपाता रहा। उसकी हर गलती को छुपा लिया करता था। ताकि तुमको उसकी बुराई दिखाई न दे। 01 फरवरी को शादी है, लेकिन उसके बाद भी वह मुझसे ऐसे बात करती है। जैसे मैं कुत्ता हूं। मेरी जिंदगी कुत्ते जैसे हो गई है। मैं इतना परेशान हो गया हूं कि मुझे खुदकुशी करने के अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रही है। वह मुझसे 10 लाख रुपए बार-बार मांग कर रही है। एक कार भी मांग रही है। उसके घर वाले भी उसका साथ देते हैं। यह भी धमकी मिल रही है कि अगर शादी नहीं की तो आपको जेल भिजवा देंगे और नौकरी से निकलवा देंगे। इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत का जिम्मेदार मंगेतर के घरवालों को माना जाए। पापा, दीदी और आप अपना ख्याल रखना मेरे मरने के बाद परेशान मत होना। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!