भ्रष्टाचार बढ़ाएगा मोदी का नया नोट: नाराज हुए रामदेव ने कहा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। यूं तो बाबा रामदेव योगगुरू कहलाते हैं परंतु राजनीति के आसन लगाने में भी माहिर माने जाते हैं। कुछ दिनों पहले तक नोटबंदी पर रामदेव, नरेंद्र मोदी के साथ थे परंतु अब नाराज हैं। पर्दे के पीछे की कहानी क्या है यह तो रामदेव ही जानें लेकिन बयान दिया है कि 2000 के नोट अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान भी उन्होंने तब दिया जब वो मप्र में सीएम शिवराज सिंह की नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने आए। 

क्या कहा बाबा रामदेव ने
काले धन के खिलाफ लंबे समय से मुहिम चला रहे बाबा रामदेव ने सोमवार को कहा कि मैं 2000 रुपये के नोट को पसंद नहीं करता क्योंकि इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा. बाबा रामदेव ने कहा कि इसे ले जाना आसान है और अवैध लेन-देन में इसका इस्तेमाल आसान होगा. रिश्वत लेने और देने वालों को आसानी होगी.

स्वदेशी को बढ़ावा नहीं दे रही सरकारें
नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आए बाबा रामदेव ने भोपाल में स्वदेशी को बढ़ावा नहीं देने के लिए भी केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा. बाबा रामदेव ने कहा कि सभी सरकारें विदेशी कंपनियों के प्रभाव में काम करती रही हैं.

'विदेश में रखे काले धन पर हो चोट'
लंबेद समय से काले धन के खिलाफ मुहिम चला रहे बाबा रामदेव ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश में जमा काले धन पर चोट पहुंची है लेकिन अब विदेश में जमा काले धन पर चोट की जरूरत है. बाबा रामदेव ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए कड़े कदम उठाएगी.

'अभी मोदी सरकार के दो साल बाकी'
बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्र की ये सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है लेकिन अभी दो साल बाकी हैं. प्रधानमंत्री का पद काफी पारवफुल होता है और वे कुछ भी कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि विदेश से काला धन लाने के लिए पीएम मोदी इन दो सालों में कोई बड़ा कदम जरूर उठाएंगे.

कांग्रेस को समर्थन के लिए रखी ये शर्त
कांग्रेस को समर्थन करने से जुड़े सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि अगर कांग्रेस देश के लिए कुछ भी अच्छा करती है तो वे जरूर उसका समर्थन करेंगे. देश सबके लिए है और सबको बेहतरी के लिए काम करना चाहिए.

अलग पार्टी बनाना का अभी इरादा नहीं
बाबा रामदेव ने कहा कि अलग पार्टी बनाने का अभी कोई इरादा नहीं है. रामदेव ने कहा कि 2014 में देश में राजनीतिक संकट था इसलिए मैंने नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था. मोदीजी ने कहा था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़े कदम उठाने को लेकर वे सहमत हैं और ऐसा जरूर करेंगे. मोदीजी का ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा रहा है कि वे जो भी बोलते हैं जरूर करते हैं. अभी उनके पास दो साल बाकी है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!