भोपाल। मप्र में सीएम की कुर्सी पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक टिके रहने का रिकॉर्ड बना चुके शिवराज सिंह चौहान के लिए अब अच्छे दिन मुश्किल होते जा रहे हैं। सत्ता के नजदीक रहने वाले आईएएस अफसर भी अब सरकार से नाराज हैं। वो सरकार के विरोध को ना केवल हवा दे रहे हैं, बल्कि टिप्स भी दे रहे हैं कि क्या करें और कब करें ताकि सरकार मजबूर हो जाए।
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने बीते रोज हड़ताली संविदा कर्मचारियों को टिप दी कि सरकार को झुकाना है और अपनी मांगे मनवाना है तो क्या करें। पीएस ने मंडला के कान्हा नेशनल पार्क में शुक्रवार को हुई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वर्कशॉप के दौरान हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से कहा कि अभी हड़ताल करने से कोई फायदा नहीं है। कुछ समय बाद, चुनावी वर्ष में हड़ताल करोगे तो फायदा होगा।
गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हजारों संविदा कर्मचारी रेगुलर करने, अप्रेजल नहीं लेने और इस बारे में दिया गया आदेश रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर पिछले छह दिन से हड़ताल कर रहे हैं। राजधानी में भी इन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। अब जिलों में आंदोलन जारी है। इस मामले मं संघ के अध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान का कहना है कि एक तरह से पीएस ने हड़ताल जारी रखने को ही कहा है। अब हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
हमारे चैनल redcircle पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
या youtube.com/redcircle पर जाएं। https://youtu.be/J6JnykPFH4Y