श्राद्ध (फाल्गुन) अमावस्या: आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, क्या करें, क्या ना करें

Updesh Awasthee
अमावस का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह तिथि हिंदु धर्म मॆ खास महत्व रखती है। इस दिन पवित्र नदियों मॆ स्नान का खास महत्व होता है। इस तिथि को पितरों की तिथि कहा जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों के निमित्त दान पुण्य आदि करते है। इस दिन किया गया दान पुण्य आपकी आर्थिक वृध्दि मॆ सहायक होता है।

इस तिथि का स्वामी काल होता है। अमावस के दिन मन का स्वामी चंद्र पूर्ण अस्त होने के कारण जीवन की सभी प्रकार की गतिविधियों में एक अलग प्रकार की उदासीनता महसूस होती है। मन मॆ कोई विशेष उत्साह नही रहता।सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये यह तिथि वर्जित मानी जाती है।

अमावस के दिन ये भूल न करें
अमावस के दिन जीवन तत्व बाधित होने के कारण सभी जगह एक प्रकार की अदृश्य कालिमा का वास रहता है। काल के प्रतिनिधि ग्रह शनि खासकर राहु केतु विशेष तौर पर सक्रिय रहते है।इस दिन अपघात, दुर्घटना, जलघात तथा आकस्मिक मौत का विशेष योग रहता है।
*भूल कर भी इस दिन नशे मॆ ड्राइविंग न करे अन्यथा आप की यात्रा का गंतव्य परलोक हो सकता है।
*जो लोग ड्राइवर है जिनकी नौकरी ही ऐसी है वे इस दिन किसी पवित्र नदी या जलाशय मे स्नान कर किसी गरीब कॊ भोजन कराये अपने इष्ट देवता का स्मरण करें फ़िर यात्रा पर निकलें।
*मुस्लिम ड्राइवर भी पाक साफ होकर इस दिन नमाज आदि विशेष रूप से करें।
*इस दिन माँस मदिरा नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहे तो आपकी आयु लम्बी व जीवन सुखद रहेगा।
*माँस मदिरा तथा नशीले पदार्थों के द्वारा काल आदमी के जीवन का हरण करता है।इसीलिये इस दिन सर्वाधिक दुर्घटना अपराध होते है।
*26 फरवरी कॊ फाल्गुन श्राद्ध अमावस है पूरे दिन व रात्रि मॆ राहु महाराज का नक्षत्र रहेगा जो दूसरे दिन सुबह तक रहेगा इसीलिये इस दिन कोई विशेष यात्रा आदि कॊ स्थगित करें। पिकनिक, पार्टी तो बिल्कुल न करें। घने जंगल व सुनसान इलाकों की ओर न जायें।
*यदि बहुत ज़रूरी कोई यात्रा हो तो अपने इष्टदेव तथा कालभैरव का स्मरण करें।
*वर्तमान मॆ कुम्भ राशि व सिंह राशि के मध्य ग्रहण योग चल रहा है इसिलिए इस राशि वाले विशेष सावधानी बरतें।
*जिनकी पत्रिका मॆ पहले से ही ग्रहण योग चल रहा है।वो विशेष सावधान रहें।

*सभी राशियों के लिये*
*मेष*-इस राशि के लिये लाभ भाव मॆ अमावस योग बन रहा है इसीलिये व्यापार नौकरी मॆ लाभ का योग बनेगा।
*वृषभ*-कर्मक्षेत्र मॆ दिक्कतों का योग, सामाजिक विवाद आदि से बचें।
*मिथुन*-भाग्य से अचानक कोई सफलता का योग।धार्मिक कार्यों का योग।
*कर्क*-स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।दुर्घटना से सतर्क रहें।कालभैरव भगवान का स्मरण करें।
*सिंह*-परिवार व्यापार मॆ अपने लोगों के मध्य किसी भी विवाद कॊ संयमपूर्वक निराकरण करें।
*कन्या*-शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थय का ध्यान रखें। व्यापार मॆ सावधानी रखें।
*तुला*-संतान,शिक्षा सम्बन्धी रुकावट का योग।गलत निर्णय से बचें।
*वृश्चिक*-वाहन,भवन सम्बन्धी कार्यों मॆ सावधानी रखें।सामाजिक विवादों से परे रहें।
*धनु*-शुभ दिन खेलकूद तथा विशेष कार्यों मॆ समय बीतेगा।
*मकर*-आर्थिक कार्यों मॆ सावधानी रखें।खानपान मॆ सतर्क रहें।
*कुम्भ*-स्वास्थय व अपनी छवि का विशेष ध्यान रखें।व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।
*मीन*-बाहरी यात्रा,पिकनिक पार्टी आदि से बचें।खर्च सोचसमझकर करें।
*जिनका अमावस का जन्म है वे विशेष रूप से उपरोक्त निर्देशों का पालन करें।
*पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!