नई दिल्ली। यूपी चुनाव में इन दिनों बड़े बड़े शब्दों में नए नए अर्थ सुनाई दे रहे हैं। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सुना रहे थे। अब अमित शाह भी शुरू हो गए। उन्होंने 'कसाब' का नया अर्थ बताते हुए कहा कि कसाब ने यूपी को बर्बाद कर दिया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुल्तानपुर में चुनावी रैली में कसाब शब्द का अपना अर्थ बताया। उन्होंने सभा से पूछा कि कसाब का मतलब कांग्रेस, सपा और बसपा है। यानी "क" से कांग्रेस, "स" से समाजवादी पार्टी और "ब" से बसपा। शाह ने ये भी कहा कि अखिलेश यादव ने पूरे उत्तरप्रदेश को अपराधों का प्रदेश बना दिया। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की भी संख्या बढ़ी है। उन्होंने सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर भी कहा कि इन दोनों ने पूरे प्रदेश को परेशान करके रखा है।
शाह ने प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 11 मार्च से यूपी में भाजपा की जीत होगी और इसी के साथ यहां अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। अखिलेश सरकार का अब अंतिम समय चल रहा है।