पाकिस्तान का जासूस और BJP नेता की महिला मित्र भी हिरासत में

भोपाल। राजधानी भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा की आईटी सेल का जिला संयोजक एवं पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए ध्रुव सक्सेना की महिला मित्र को भी एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। आयशा नाम की यह महिला भोपाल में ध्रुव के साथ पिछले एक साल से काम कर रही थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आयशा मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में रहने वाली है। वह ध्रुव के कॉल सेंटर में काम करती थी। जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद एटीएस ने शुक्रवार को राजधानी से आईएसआई के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था। तीनों के भी आयशा से संपर्क होने की बात सामने आई है।

कौन है ध्रुव सक्सेना
राजधानी के न्यू मिनाल रेसीडेंसी से गिरफ्तार ध्रुव सक्सेना राजधानी में भाजपा आईटी सेल का जिला संयोजक है। आईएसआई एजेंट ध्रुव सक्सेना भाजपा के लिए आईटी सेल में मदद करता था और जिला अध्यक्ष अंशुल तिवारी के अधिकांश कार्यक्रमों में मौजूद रहता था। आरोपी ध्रुव सक्सेना के कई भाजपा नेताओं के साथ होर्डिंग्स और फोटो हैं। 

जासूस नेटवर्क को ट्रेनिंग देती थी आयशा 
आयशा पिछले एक साल से जासूसों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ काम कर रही थी। पूछताछ में ध्रुव ने बताया था कि आयशा को मोहित अग्रवाल ने काम पर रखा था। वह भोपाल में रहकर कॉल सेंटर चलाती थी और उनकी मदद किया करती थी। वह जासूसी में लगे युवाओं को ट्रेनिंग देने का काम करती थी। 24 साल की आशिया हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उर्दू भी अच्छी बोल लेती है। आयशा को लग्जरी गाड़ियां चलाने का शौक है।

ध्रुव की शादी की तैयारियां कर रहा था परिवार 
छतरपुर के छत्रसाल नगर में रहने वाली ध्रुव की मां रजनी सक्सेना ने बताया कि मेरे बेटे ध्रुव को फंसाया जा रहा है। मेरे बेटे को मोहित अग्रवाल ने फंसाया है। वह बेकसूर है। मुझे अपने बेटे पर पूरा भरोसा है और मैं यकीन से कह सकती हूं, कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। उसके 2009 से वोकल हार्ट इंफोटेक की कंपनी खोली थी। वह हालही में इंदौर से लौटा था। किसी मदद के लिए मोहित ने कॉल किया और ट्रेस करके उसे फंसा दिया। अब ध्रुव के भाजपा में होने के कारण उसको ज्यादा उछाला जा रहा है और फंसाने की साजिश की जा रही है। जो सामग्री उसके रूम से बरामद हुई है, जो सिम, मोबाइल, लेपटॉप तो सभी के पास होता है और उसका काम ही ऐसा था। ध्रुव के लिए कई रिश्ते आ रहे हैं और हम सभी इस वक्त उसकी शादी की तैयारी में जुटे है। शादी से पहले मैं मकान बनवाना चाहती थी। इसलिए घर में मकान का काम लगा हुआ है। BHOPAL | PAKISTAN | JASOOS | AAYESHA | DHRUV SAXENA | MOHIT | ISI | AGENT | INFORMER | ATS | POLICE  | SPY | | 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!