बहेराबाध खदान धंसी, 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

राजेश शुक्ला/अनूपपुर/बिजुरी। एसईसीएल हसदेव एरिया के बहेराबांध भूमिगत खदान धंसने से बुधवार को 3 कॉलरी मजदूर की दबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में 2 कॉलरीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कॉलरी प्रबंधन द्वारा गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सेंट्रल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है। इधर इतने बड़े हादसे की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा पुलिस को भी नहीं दी गई। पुलिस को जब अन्य माध्यम से सूचना मिली तो वे खदान पहुंचे व रजिस्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के एसईसीएल हसदेव एरिया के बहेराबांध भूमिगत खदान में दोपहर करीब 2 बजे खदान की छत धंसक गई। इससे ड्यूटी से लौटते समय 5 कॉलरी मजदूर दब गए। इस दौरान अन्य मजदूरों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और खदान के अंदर दबे मजदूरों को निकाला गया।

एसईसीएल प्रबंधन ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को सेंट्रल हॉस्पिटल और बिजुरी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर्स ने सूईडांड कनवाही केल्हारी निवासी सहदेव, कोठी बिजुरी निवासी राम भरोसे, बहेराबांध निवासी बिसाहू को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल बहेराबांध निवासी लखन और कैलाश का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल हॉस्पिटल में मरच्यूरी की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में कॉलरीकर्मियों का शव रातभर कहां रखा जाएगा, यह गंभीर विषय है।

मजदूरों की सुध लेने नहीं पहुंचे अफसर
जानकारी के अनुसार बहेराबांध खदान में दुर्घटना के बाद घायल कर्मचारियों को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ भर्ती कराया गया है। वहीं मृत कर्मचारियों के शव को भी रखा गया है। इस दौरान मृत कर्मचारियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर एसईसीएल प्रबंधन के आला अधिकारी करीब २ घंटे बाद भी मजदूरों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचे है। जिससे परिजनों और श्रमिक नेताओं में काफी आक्रोश है।

पुलिस को नहीं दी जानकारी
कॉलरी प्रबंधन ने खदान धसने के बाद दबने व घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलने ने घटना स्थल पर पहुंची और मजदूरों के रजिस्टर सहित अन्य जानकारी जब्त कर लिया है। पुलिस ने खदान धंसने से मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्पादन पर जोर, सुरक्षा की अनदेखी से हादसा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एसईसीएल हसदेव एरिया प्रबंधन ने उत्पादन बढ़ाने के लिए दबाव व जोर दिया जा रहा है। इस दौरान खदानों में सुरक्षा नियम की अनदेखी की जा रही है। जिससे खदानों में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। बाजवूद एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मजदूरों की सैफ्टी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

शुरू कर दी गई है जांच
खदान धंसने के संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंचे और रजिस्टर सहित अन्य जानकारी जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
एमबी प्रजापति, प्रभारी बिजुरी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!