एक दूसरे के प्यार में पागल 2 लड़कियां, पापा के खिलाफ FIR

आगरा/मथुरा। यूपी के मथुरा जिले 2 लड़कियों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों किसी लड़के से नहीं बल्क‍ि एक दूजे से ही प्यार करती हैं। अब दोनों ने शादी करने का मन बनाया है, लेकिन इस अनोखे प्यार की कहानी में एक लड़की का पिता विलेन बन गया। लड़की ने अपने पापा के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया।

दोनों का घर अगल-बगल है। साथ रहते-रहते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगीं। शुरू में तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी कुछ शक हुआ। इसके बाद फैमिली ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। रोक-टोक के बाद बावजूद दोनों नहीं मानी, छुप छुपकर मिलने लगीं। उनके बीच प्यार और बढ़ गया। 

एक-दूसरे से दूर होने के बाद परेशान सोनिया ने जिद करके अपनी फैमिली को इस रिश्ते के लिए राजी करवा लिया लेकिन रीना के पिता लक्ष्मण सिंह इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। ज्यादा जिद करने पर उन्होंने रीना की पिटाई लगा दी ओर घर में बंद कर दिया। प्यार पर पाबंदी से गुस्साईं रीना, सोनिया के साथ शनिवार को राया थाने पहुंची। रीना ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान दोनों रोती रहीं। दोनों का कहना है कि वह शादी करके एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। वो अपने प्यार के बिना नहीं रह सकतीं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !